DM आवास नॉएडा में दोनों राज्यो के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियो की बैठक हुई

NOIDA ROHIT SHARMA

पिछले एक माह से नॉएडा और फरीदाबाद की सीमा पर गॉव दादसिया में हो रहे रेत खनन पर चल रही घमाशान पर आज DM आवास नॉएडा में दोनों राज्यो के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियो की बैठक हुई बैठक के दौरान सभी अधिकारी यमुना पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया हलाकि यूपी के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने भी एक सफ्ताह पूर्व सीमा पर खनन को लेकर हो रहे विवाद को दोनों सरकारो को बैठ कर जल्द ही निस्तारण की बात कही थी  दो राज्यो की सरकारे जागी दरअसल ये मामला क्या है जिसको लेकर दोनों राज्यो की पुलिस आमने सामने है और क्यों कोहराम मचा हुआ है हम बताते है आपको हरियाणा सरकार से दादसिया गांव के रहने वाले दिनेश त्यागी ने यमुना से रेत खनन का ठेका लिया था फरीदाबाद के प्रशासन के मुताबिक यमुना के यूपी यानि नॉएडा की तरफ भी दादसिया गांव है जिसके चलते खनन किया जा सकता है वही नॉएडा प्रशासन की माने तो जहा खनन हो रहा उसी के पास यमुना से लगा हुआ नगला बहरामपुर है जहा एयर फ़ोर्स की जमीन थी अब प्रशासन को 162 एकड़ जमीन कही गायव हो गई जोकि एयर फ़ोर्स को देनी है हरियाणा नॉएडा की तरफ की भूमि को अपना बता रही है जिसके कारन दोनों पुलिस आज भी वहाँ अपनी अपनी जमीन को लेकर आमने सामने है फ़िलहाल आज की बैठक में दोनों राज्यो ने अपने अपने कागज एक दूसरे को दिए है साथ ही मौके पर जायजा लेकर अपनी अपनी सरकारो को रिपोर्ट भेजी जायेगी उसके बाद फैसला होना है लेकिन आज के भी यमुना सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है

vlcsnap-2015-11-07-08h29m09s30

 

[youtube http://www.youtube.com/watch?v=cf9tW4jKOXM&w=420&h=315]

Comments are closed.