मकर सक्रांन्ति के अवसर पर सेक्टर 12 में उत्तराखण्ड एकता मंच के बैनर तले रंगारंगा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

NOIDA ROHIT SHARMA

उतरायणी, मकर सक्रांन्ति के अवसर पर सेक्टर 12 में उत्तराखण्ड एकता मंच के बैनर तले रंगारंगा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंच के महासचिव दिलवर सिंह ने बताया कि मकर सक्रांति के अवसर पर शनिवार सुबह प्रभात फेरी सेक्टर 12-22 से होते हुए 56 होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर में पहुंची। शाम को उत्तराखंड के लोगों ने गाना बजाना व सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ कला संगम द्वारा सहयोग दिया गया। कार्यक्रम में गिरीश कोटनाला, के एन भट्ट, गिरीश जोशी, केदार सिंह नेगी, लाल सिंह रावत, अनिल सिंह, जगदम्बा प्रसाद रतूडी, आरडी सलवनीख् पीएस रावत, मोहन सिंह गडिया, राजेन्द्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.