नव उर्जा युवा मच ने चलाया नोएडा सेक्टर 22 क्लीन नॉएडा -ग्रीन नॉएडा का अभियान
NOIDA ROHIT SHARMA
नव ऊर्जा युवा मंच द्वारा एच ब्लॉक सेक्टर 22 नोएडा में चलाया सफाई अभियान में विशेष रूप से सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जन जन तक स्वच्छ पर्यावरण का संदेश देना था। जिसमें पॉलिथीन बहिस्कार, पर्यावरण स्वच्छता और जल ही जीवन है के प्रति लोगो में जागरूकता मुख्य उद्देश्य था। यह अभियान पूरे नोएडा शहर के विभिन्न सेक्टरों में चलाया जा चुका है।इस इस मौके पर नव ऊर्जा युवा मंच ने मुख्य अतिथि के रूप में नोएडा शहर से सामाजिक युवा कार्यकर्ता अशोक चौहान जी को आमंत्रित किया और अशोक चौहान ने नव ऊर्जा युवा मंच के उन कार्यकर्ताओ को सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज में स्वच्छता की अलख जगाने का काम किया और नव ऊर्जा युवा मंच के युवाओ का मार्गदर्शन भी किया और आस्वासन दिया की भविष्य में हम नव ऊर्जा युवा मंच के साथ है। इस मौके पर प्रदीप वोहरा(अध्यक्ष एच ब्लॉक सेक्टर 22), एस एस रावत, एम एस रावत, राजेंद्र शर्मा, वीरेंदर रावत, राकेश चौहान, अनमोल सहगल, अभय प्रजापति, मनोज, दीपक चौधरी, दिलीप पाल, अर्जुन प्रजापति, अंकुर पाल, नाजिम सैफी, अक्षय चौहान, मनीष, अंकित कुमार, जीतेन्द्र चौहान, मुकेश सिंह, पप्पू यादव, सचिन शर्मा सहित कई युवक व सेक्टरवासी मौजूद थे।

