नोएडा मे एक उबेर कैब चालक की चाकुओ और पेचकस से गोदकर हत्या कर दी गई

NOIDA ROHIT SHARMA

नोएडा मे एक बङी घटना देखने को मिली जब बीच रोड मे एक उबेर कैब चालक की चाकुओ और पेचकस से गोदकर हत्या कर दी गई…घटना सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 ए के पास की है उबेर कार चालक गौरव चौहान जो की छलेरा इलाके मे रहता है वो दिल्ली से नोएडा आ रहा था…14 ए के पास पहले एक कैब ने गौरव की कैब मे टक्कर मारी..जैसे ही कार किनारे रोक कर गौरव ने कार सवारो से बहस शुरु करी उसी वक्त बाईक सवार दो लोग आए और चाकु व पेचकस से कई वार गौरव पर कर दिए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई…गौरव के साथ 2 लोग और थे वो कार मे ही बैठे थे जब तक वो लोग कुछ समझ पाते तब तक बाईक सवार हत्यारे और टक्कर मारने वाली कार मौक से फरार हो गए…पुलिस की माने तो प्रथम दृष्टया मामला अवैध संबधो का नजर आ रहा है..गौरव का एक शादी शुदा महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है गौरव कुछ दिन पहले उस महिला को बुलंदशहर अपने गांव छोङ आया है लिहाजा पुलिस उस महिला से भी पुछताछ कर रही है…लेकिन जिस तरह ये घटना हुई उस पर पुलिस के उपर सवालिया निशान खङे होना लाजमी है क्योकी जहा पर हत्या हुई उससे कुछ दुरी पर ही एसएसपी कार्यालय है जिससे साफ पता चलता है की पुलिस का खौफ  बदमाशो के दिल से निकल चुका है जिसका जीता जागता उदाहरण आपके सामने है…फिल्हाल पुलिस ने लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दावा कर रही है की जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा…

vlcsnap-2016-05-30-17h21m37s333

Leave A Reply

Your email address will not be published.