नोएडा एक्सप्रेसवे पर बख्तावरपुर अंडरपास चीनी से भरा हुआ ट्रक एक्सप्रेसवे से निचे गिर गया
NOIDA ROHIT SHARMA
नॉएडा के सेक्टर 137 एक्सप्रेस वे बख्तावरपुर अंडर पास पर उस समय बड़ा हादसा हो गया जब चीनी से भरा हुआ ट्रक एक्सप्रेस वे से निचे गिर गया … आप को बता दे की घटना आज दोपहर की है जब खुर्जा से दिल्ली की तरफ चीनी से भरा ट्रक जा रहा था अचानक से ट्रक का संतुलन बिगड़ जाने की वजह से ट्रक एक्सप्रेस वे फ्लाईओवर से निचे अंडरपास पर आ गिरा . ग़नीमत ये रही की चीनी से भरा हुआ ट्रक किसी वाहन पर नही गिरा और एक बड़ा हादसा टल गया .. वही इस हादसे में ट्रक चालक सहित 2 लोग घायल हो गये है जिनको आस पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहा पर ड्राईवर की हालत गंभीर बताई जा रही है … वही ट्रक मालिक की माने तो ट्रक चालक की हालत गंभीर बनी हुई है ट्रक चीनी से भरा हुआ था जो की खुर्जा से दिल्ली जा रहा था … हादसे के कारण का पता नही लग पाया है … वही हादसे के बाद बख्तावरपुर अंडरपास पर यातायात बंद कर दिया गया है
[youtube https://www.youtube.com/watch?v=SGj0sfz506s&w=420&h=315]
