मौलिक भारत का प्रचण्ड प्रदर्शन, DND रहा दो घंटे टोल मुक्त

Galgotias Ad

NOIDA ROHIT SHARMA

 DND लूट के खिलाफ  “जनजागरण यात्रा ” निकाली  यह “जनजागरण यात्रा ” मोटर साइकिल द्वारा शहीद स्मारक पार्क सेक्टर 29 नोइडा से शुरू होकर पूरे शहर से होता हुये  DND टोल पर ख़त्म हुई ! इस जनजागरण यात्रा  को ब्रिगेदिएर अशोक  हक(रि०) एवं कर्नल अब्दुल रसूल खान (रि०),VSM झन्डा दिखाकर शुरआत की तथा  इस अवसर पर  भूतपूर्व  सैनिक व शहर के अन्य गणमान्य नागरिक नवाब सिंह नागर , विनोद त्यागी ,सुदेश अवाना , अशोक श्रीवास्तव ,टी एन  गोविल ,साधना चौहान आदि  उपस्थित रहे ! कार्यक्रम  स्थल  पर ” हरिओम  शरणम ” नुक्कड़  नाटक  मंडली द्वारा  “DND पोल खोल” नाटक का मंचन भी किया  ! मोटर साइकिल  रैली  में  कप्तान  विकास गुप्ता के अतिरिक्त करण सिंह ठाकुर , पुनीत गोस्वामी ,वरुण शर्मा , पिंकी चौधरी , नीरज सक्सेना निखिल गुप्ता  अमित पहलवान ,अनिल गुप्ता ,राम देव शर्मा , राजेश गोयल , पप्पू यादव ,ब्रजपाल चौहान,अजय गर्ग,राकेश खंडेलवाल ,रिंकू यादव ,अवनीश कुमार सिंह भाग लिया !

_MG_7490

Cloud 4G Star_20160618_185314

Cloud 4G Star_20160618_185858

Leave A Reply

Your email address will not be published.