नोएडा पुलिस दो शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार , चोरी की बाइक और कार बरामद

PHOTO.VIDEO.STORY- JITENDER PAL-TEN NEWS (13/12/17)

नोएडा : नोएडा पुलिस ने दो आरोपियों को एक असेन्ट कार व बाइक के साथ गिरफ्तार किया है ।
थाना 49 की पुलिस ने मुखबिर के सूचना पर सेक्टर 78 की झुग्गी झोपड़ी में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । और इनके पास से चोरी की एक असेन्ट कार व बाइक और एक तमंचा भी बरामद किया है।

प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी अरुण सिंह ने बताया कि इन दोनों आरोपियों की काफी दिन तलाश थी । पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंकुर पुत्र राकेश निवासी कुलेशरा, परवीन कुँवर पुत्र संजय कुँवर निवासी सालार पुर के है । इन दोनों ने पहले मथुरा से एक कार लूटी थी और कुछ दिन पहले भी इन्होंने दिल्ली से बाइक भी लूटी थी जो इनकी निशानदेही पर बरामद कर लिया है । इन पर पहले भी दो आपराधिक मुकदमे दर्ज है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.