NOIDA POLICE ARRESTS 5 PERSONS INVOLVED IN SOFTWARE ENGINEER MURDER
NOIDA ROHIT SHARMA
थाना सेक्टर 58 इलाके में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या का खुलासा करते हुए नोएडा पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। SSP धर्मेन्द्र यादव के मुताबिक पकड़े गए आरोपी नशे के आदी थे और शराब पीने के लिए पैसे की कमी पड़ने पर घटना में शामिल सरगना आज़ाद उर्फ़ चीनी ने अपने 5 साथियों के साथ मिलकर मृतक सॉफ्टवेयर इंजीनियर सलेंद्र को ऑटो में लिफ्ट देकर बैठाया और पैसा लूटने के लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ NIB पुलिस चौकी वाले रोड पर मार-पीट की और उसका ATM का पासवर्ड पूछा। ATM का पासवर्ड इंजीनियर द्वारा गलत बताये जाने पर आरोपियों ने इंजीनियर के सर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। अब पुलिस ने इस मामले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा हुआ माल बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी आज से पहले भी कई अपराधिक घटनाओं में जेल जा चुके हैं।
[youtube https://www.youtube.com/watch?v=P9LpePDbrFQ&w=420&h=315]