किसानों के समर्थन में पदयात्रा कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ABHISHEK SHARMA

नोएडा : सपा कार्यकर्ताओं ने एफएनजी रोड सेक्टर 63 बहलोलपुर गोलचक्कर से किसानों के समर्थन में पदयात्रा शुरू की। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए बहलोलपुर गांव में प्रवेश कर गए। इस दौरान पुलिस फ़ोर्स ने बार बार रोकने का प्रयास किया, जब कार्यकर्ता नहीं रुके तो भारी संख्या में पुलिस बल बुलाकर सभी को गिरफ्तार कर लिया।

सपा के पूर्व जिला प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने बताया कि कार्यकर्ताओ को पुलिस गिरफ्तार कर बस द्वारा सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन ले गई, जहां पर लगभग पौने चार बजे मुचलका भरवाकर सपा कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया गया।

राघवेंद्र दुबे ने बताया कि यह सरकार पुलिस प्रशासन के दम पर लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा है। क्या किसानों का समर्थन करना अपराध है जो जबरन पदयात्रा रोकी गई। यह सरकार किसान, मजदूर , नौजवान विरोधी है। सपा किसानों के समर्थन में हर कुर्बानी को तैयार है। किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष सूबे यादव, डॉ आश्रय गुप्ता, महेंद्र यादव , अनिल पंडित, फूल सिंह नम्बरदार, अविनाश यादव, नीरज शर्मा,आदेश यादव, सचिन यादव, अर्जुन चौहान, रविन्द्र चौहान , अनुराग यादव, अंकित यादव सहित तमाम पार्टी नेताओं ने गिरफ्तारी दी।


Discover more from tennews.in: National News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave A Reply

Your email address will not be published.