नोएडा पुलिस की बड़ी कार्यवाही , 251 रुपये में स्मार्टफोन देने का वादा करने वाले मोहित गोयल पर लगाया गैंगेस्टर एक्ट
Ten News Network
नोएडा :– नोएडा पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही की है, आपको बता दें यह बड़ी कार्यवाही मोहित गोयल पर हुई है, आरोपी मोहित गोयल पर नोएडा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट लगा दिया है ।
यह वो मोहित गोयल है, जिसने 5 साल पहले 2016 में ₹251 में स्मार्टफोन देने की स्कीम लाकर सुर्खियों में आए थे ,साथ ही लाखों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है।
बताया जा रहा है मोहित गोयल पर ड्राई फ्रूट्स बिजनेस में 200 करोड रुपए का घोटाला करने का आरोप है , इस घोटाले में मोहित गोयल समेत 7 लोगों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है।
वहीं इस मामले में एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने टेन न्यूज़ को बताया कि सभी आरोपी अभी जेल में बंद है , यह लोग अपनी जमानत करवाने का प्रयास कर रहे हैं । इस गैंग का मुख्य सरगना मोहित गोयल है , जिसने 2016 में ₹251 में स्मार्टफोन देने का वादा कर देश के लाखों लोगों से करोड़ों की ठगी की थी।
साथ ही देश के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले थोक व्यापारियों से ड्राई फ्रूट , चावल , मसाले खरीदा और इसके बदले में उन्हें भुगतान के लिए चेक दिया गया, लेकिन यह चेक एक के बाद एक बाउंस हो गए , यह घोटाला करीब 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का है ।
वही इतनी बड़ी ठगी करने के मामले में गौतमबुद्ध नगर कमिश्नर द्वारा फैसला लिया गया , मोहित गोयल के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाए , जिसके बाद मोहित गोयल समेत सात आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।