नोएडा : बाइक से ड्यूटी पर जा रहे पुलिस कांस्टेबल की कंटेनर की टक्कर से मौत
Abhishek Sharma
पूरा देश इस वक्त कोरोना महामारी से जूझ रहा है। दिन प्रतिदिन देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में कोरोना फ्रंटलाइन वॉरियर्स की इस बीमारी के प्रति जंग में अहम भूमिका रही है। गौतम बुद्ध नगर जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है
दरअसल, नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक कांस्टेबल की मौत हो गई।
पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) संकल्प शर्मा ने बताया कि थाना फेस- 3 में तैनात कांस्टेबल ऋषभ (27) रायपुर गांव में रहते थे। बीती रात वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर रायपुर गांव से थाना फेस -3 में ड्यूटी करने जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि तभी एक कंटेनर चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में सिपाही को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।