बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस कर रही थी विरोध प्रदर्शन, नोएडा पुलिस ने कार्यालय पर किया हाउस अरेस्ट

Ten News Network

नोएडा:– देश में बढ़ती महंगाई और बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेरने में लगा हुआ है, इसी कड़ी में कांग्रेस द्वारा देशभर में सरकार के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है ।

इसके तहत नोएडा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नोएडा महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन के नेतृत्व में सैक्टर 12-22 डोली पेट्रोल पम्प पर जाने के लिए महानगर कार्यालय सैक्टर – 10 पर इकट्ठा हुए। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर वहीं पर रोक दिया।

पूरे मामले को लेकर कांग्रेस नोएडा महानगर अध्यक्ष शहाबुदीन ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान रोकने के लिये प्रदेश की भाजपा सरकार व पुलिस कांग्रेस के कार्यकर्ताओ को डराने का काम कर रही है , लेकिन काँग्रेस का सिपाही डरने वाले में से नहीं है। भाजपा सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान को हम सब मिलकर सफल करेंगे। पुलिस बल हमें रोक नही पाएगा।

इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि पूरे गौतम बुद्ध नगर जिले में धारा 144 लागू है , जिसके तहत कोई भी जिले के अंदर किसी भी प्रकार का प्रदर्शन नहीं कर सकता और कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन करने से नियमों का उल्लंघन होता , इसलिए उन्हें उनके कार्यालय में ही हाउस अरेस्ट कर दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.