नोएडा पुलिस ने शातिर गैंग का किया खुलासा, लूट जैसी गम्भीर वारदात को देते थे अंजाम

Ten News Network

Noida: नोएडा थाना सेक्टर 24 पुलिस ने मोबाइल व चैन लुटेरों के सरदार गैंग को गिरफ्तार किया है। नोएडा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मोबाइल व चैन लुटेरों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत थाना सेक्टर 24 अध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम ने शातिर लुटेरे मनमीत, आमिर उर्फ अमन व अयूब को ग्राम के गिझोड़ के गेट के पास से गिरफ्तार किया।

 

लुटेरों के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल, दो चाकू, तीस मोबाइल फोन जो कि अलग-अलग कंपनियों के हैं व घटना को अंजाम देते हुए गिरफ्तार किया गया है। एडिशनल डीसीपी रणविजय की यह शातिर बदमाश पहले से कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं और यह नोएडा ही नहीं ग्रेटर नोएडा तक लूट को अंजाम दे चुके हैं।

सभी आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं जोकि नोएडा व ग्रेटर नोएडा में मौका पाते ही घटना को अंजाम देते थे और साथ ही लोड किए हुए मोबाइल फोन को या तो बेच देते थे या फिर उनके पार्ट्स को बेच देते थे। इन आरोपियों में एनसीआर में करीब 250 से अधिक मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है जो अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.