नोएडा पुलिस ने पकड़े गोली – लूटकांड के दो १५ हजार इनामी आरोपी।

PHOTO.VIDEO.STORY- JITENDER PAL-TEN NEWS (10/12/17)

नोएडा सेक्टर 49 थाना पुलिस ने एक लूट के केस में फरार चल रहे 15 ,15 हजार के इनामी दो आरोपियों पकड़ के केस सुलझाने में सफलता हासिल की है ।
सीओ 3 अवनीश कुमार ने ने बताया कि 11 सितंबर को सेक्टर 50 में व्यापारी से तीन बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम देने की कोशिश की थी मगर व्यापारी के शोर मचाने पर बदमाश व्यापारी को गोली मारकर घायल कर के फरार हो गए थे ।

जिसमें पुलिस ने करवाई करते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया था और दो आरोपियों की तलाशकर रही थी । पुलिस ने इन दो आरोपियों पर 15-15 हजार का इनाम भी धोषित कर रखा था । पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर रात को दिल्ली के विकास मार्ग से छापा मार कर दोनो आरोपियों को पकड़ा । ये दोनों आरोपी सलीम ,इमरान पुत्र / यासीन निवासी मेरठ के है दोनो सगे भाई है और दिल्ली एनसीआर में में इनका काफी आपराधिक इतिहास रहा है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.