उत्कृष्ट जनसेवा की मिशाल पेश करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी गौतम बुद्ध नगर ने किया सम्मानित

ROHIT SHARMA

NOIDA: जहाँ एक तरफ पुलिस का नाम सुनते ही एक निगेटिव इमेज आम जन के सामने आता है लेकिन नॉएडा में पुलिस कर्मियों ने मानवता की ऐसी मिशाल कायम की जिसने पुलिस की एक अच्छी इमेज सामने आई है| जिसके बाद नॉएडा एसएसपी लव कुमार ने इस सभी पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया |

इन चारो पुलिस कर्मियों में से एक ट्रेफिक कर्मी राहुल ने महामाया फ्लाईओवर के पास एक ऐसे परिवार की मदद की जो लखनऊ से लौट रहे थे और देर रात उनकी गाडी ख़राब हो गयी थी लेकिन राहुल ने अपनी ड्यूटी से अलग हटकर परेशान परिवार की मदद की और उनकी गाडी ठीक करने के लिए मेकेनिक की भी व्यवस्था भी की | .जिसके बाद परिवार ने फेसबुक के माध्यम से नॉएडा पुलिस के ट्रेफिक कर्मी राहुल की जमकर तारीफ और धन्यवाद किया| वहीँ दुसरे मामले में थाना बिसरख में तैनात दरोगा गंगा सहाय सत्संगी और कांस्टेबल युगदीप और रामनिवास ने ट्रेन से गिर गए एक घायल युवक को अपने कंधे में लादकर अस्पताल पहुचाया | जिससे के चलते घायल युवक की जान बच सकी | नॉएडा एसएसपी ने आज चारों पुलिस कर्मियों को अपने दफ्तर में बुलाकर सम्मानित किया |

Leave A Reply

Your email address will not be published.