पुलिस अधिकारियो ने जवानो के साथ खेली होली

Galgotias Ad

PHOTO/VIDEO/STORY BY JITENDER PAL- TEN NEWS ( 03/03/18)

नॉएडा : जनपद के सभी पुलिस थानों में पुलिस के जवान सुबहे से ही होली के पावन पर्व के अगले दिन गुलाल और रंगो की होली खेल रहे है। वही पुलिस अधिकारियों ने सूरज पुर पुलिस लाइन में जवानो के साथ होली खेली। इस मोके पर आला अधिकारियो के साथ जनपद के डीएम बीएन सिंह भी इस मोके पर मौजूद थे

पुलिस के जवान घंटों ढोल नगाड़े के साथ गानों पर झूमते दिखाई दिए। होली मिलन में ,पत्रकारों,शिक्षक जगत के सैकड़ों लोगों को पुलिस लाइन के भव्य कार्यक्रम में बुलाकर एकजुटता और भाईचारे का संदेश दिया। आज खाकी को जिले के तमाम लोगों के बीच तनाव को दूर करने का मौका मिला , जनपद के थाना प्रभारियो से लेकर सिपाही , होमगार्ड के जवानों के अलावा पुलिस कर्मियों के परिवारों के साथ साथ महिला पुलिस कर्मियों ने भी रंगों के पर्व होली में खूब ठुमके लगाये।
रंग बिरंगे गुलाल और फूलों की बरसात के बीच पुलिसकर्मियो के हर चहरे पर बस मुस्कान ही मुस्कान दिखाई दे रही थी। साथ ही हिन्दू- मुस्लिम एकता की मिसाल यहां देखने को मिली । सभी धर्मों के लोग भाई- भाई की तरह एक दूसरे को गले लगकर बधाई देते नजर आये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.