जौनपुर से लापता हुई 3 लडकियों को नोएडा पुलिस ने किया बरामद, बडे सपने लेकर जाना चाहती थी मुंबई

Ten News Network

Galgotias Ad

उत्तर प्रदेश के जौनपुर से गायब हुई तीन लड़कियों को पुलिस ने 10 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया है। बड़े सपने को लेकर घर से गायब 3 लड़कियां मुंबई जाते समय यमुना एक्सप्रेस से ग्रेटर नोएडा -जौनपुर पुलिस द्वारा बरामद की गई।

मामले में एसपी जौनपुर राजकरण ने मामले का खुलासा करते हुए अधिकारिक बयान में बताया कि घर से स्कूल के लिए निकली लड़कियां बड़े सपने लेकर मुंबई जा रही थी। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद पुलिस को इस पूरे मामले की सूचना दी।

परिजनों की शिकायत पर जौनपुर पुलिस की सर्विलेंस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कानपुर के बाद आगरा नोएडा पुलिस को अलर्ट किया।

ग्रेटर नोएडा पुलिस के सहयोग से तीनों लड़कियों को चेकिंग के दौरान बस से सकुशल बरामद कर लिया गया। छोटे शहर के खुटहन इलाके की एक गांव की रहने वाली तीन नाबालिग लड़कियां घर से स्कूल के लिए निकली थी।

जांच में पुलिस को पता चला कि लड़कियों ने किसी से फोन पर संपर्क किया है। ट्रेस करते हुए पुलिस लड़कियों तक पहुंची। घर से ढाई हजार रुपए लेकर निकली लड़कियों को मुंबई जाने से पहले पुलिस ने बरामद कर लिया।

पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए लड़कियों को परिजनों के सुपुर्द किया। जौनपुर पुलिस ने इस कामयाबी पर खुटहन थाना पुलिस, सर्विलांस टीम की कामयाबी को देखते हुए 10-10 हज़ार का इनाम देने की घोषणा एसपी ने की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.