नॉएडा पुलिस ने सरिया चोरों के बड़े गैंग को पकड़ा, चिप लगाकर करते थे सैकड़ों कुंतल चोरी
PHOTO.VIDEO.STORY BY- JITENDER PAL -TEN NEWS
उत्तर प्रदेश में पेट्रोल पम्प चिप घोटाला अभी शांत भी नहीं हुआ है की नोएडा में नोएडा पुलिस ने एक और घोटाला उजागर कर दिया है जो रिमोट कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक चिप के के जरिये धर्म कांटे पर वजन करने के नाम पर सरिया चोरी करते थे। नोएडा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई मुखबिर की सुचना के आधार पर पुलिस ने करवाई करते हुए एक सरिया चोर गेंग का भंडाफोड़ कर 5 शातिर चोरो को नोएडा के गढ़ी चौखंडी गोल चक्कर से गिरफ्तार किया गया इनके कब्जे से पुलिस ने 3 ट्रॉला व् 500 कुन्तल सरिया , 2 कार के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक चिप भी बरामद की है।
नोएडा एसपी सिटी ने प्रेस वार्ता में बताया की हमें सुचना मिली की नोएडा के सेक्टर 119 के एक धर्मकांटे पर इलेक्ट्रॉनिक चिप लगाकर बड़े स्तर पर सरिया चोरी किया जा रहा है है तो हमारी नोएडा फेस 3 की पुलिस टीम ने दबिश देकर 5 शातिर चोरो को पकड़ा। और गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया। एसपी सिटी ने बताया ये नोएडा में इस तरह का पहला मामला है। और गेंग का असली आरोपी विकास नागर अभी फरार ह..अभी पुलिस जांच कर रही है इस काम में और कितने लोग शामिल है , और इस तरह के और कितने गेंग नोएडा और इसके आसपास चल रहे है।

