बिल जमा न करने वाले 7 हज़ार उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग ने कसा शिंकजा, काटे कनेक्शन  

Ten News Network

नोएडा:– नोएडा में बिजली विभाग बड़ी कार्यवाही करने जा रहा है | आपको बता दे की बिजली विभाग ने बिजली बिल जमा न करने वालो की सूची बना ली है | साथ ही कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए है की सभी बकाएदार उपभोक्ताओं को आरसी जारी कर बिजली का कनेक्शन काटे जाए |

साथ ही बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से बिजली बिल की वसूली के लिए अलग से टीम बनाई गई हैं। साथ ही रेवेन्यू डिपार्टमेंट का भी सहयोग लिया जा रहा है। ताकि जल्द से जल्द बिल की रिकवरी की जा सके।

वही इस मामले में बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है की 7 हजार उपभोक्ताओं पर ही 25 करोड़ का बकाया है, जिसकी रिकवरी के लिए बिजली विभाग ने कनेक्शन काटने शुरू कर दिए हैं। साथ ही जिन बकाएदारों पर 10 हजार से अधिक का बिल पेंडिंग है, उन्ही के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है।

साथ ही उन्होंने कहा की बिजली कनेक्शन कटने के बाद जो लोग कनेक्शन को दौबारा जोड़ लेता है , तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 1 उपभोक्ताओं पर 50 हजार से ज्यादा का बिल का बकाया है , उन उपभोक्ताओं को आरसी भेजी जा रही है। साथ ही बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। बकाएदारों से रिकवरी के लिए यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.