दिसंबर से शुरू हो सकता है नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक का मेट्रो का कार्य, डीपीआर मंजूर होने का इंतजार
Ten News Network
नोएडा :– ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है, जी हाँ ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक के लिए मेट्रो का काम अब दिसम्बर से शुरू हो जाएगा, मतलब दीपावली के बाद सेक्टर 71 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक का काम शुरू हो जाएगा।
आपको बता दें कि कल एनएमआरसी की बोर्ड बैठक हुई थी, जिसमे 15 महत्वपूर्ण बिंदु पर चर्चा की गई, एनएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि अगर केंद्र से जल्द डीपीआर मंजूर हो जाए तो दिसंबर से मेट्रो का काम शुरु करा दिया जाएगा।
दरअसल, नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेनो वेस्ट तक एक्वा लाइन मेट्रो के लिए पिछले एक साल से लगातार टेंडर जारी हो रहे हैं। वहीं प्रदेश सरकार से तो 2019 में ही डीपीआर मंजूर हो गई थी लेकिन केंद्र से डीपीआर की मंजूरी के लिए पिछले दिनों प्रदेश सरकार ने फाइल भेजी है।
बता दे कि कोरोना के चलते यह कार्य मे देरी हुई है, अगर कोरोना महामारी नही होती तो मेट्रो का कार्य 2020 से शुरू हो जाता, लेकिन अब कोरोना का प्रकोप कम हो चुका है, जिसके चलते निर्णय लिया गया है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक मेट्रो का कार्य शुरू किया जाए, जिससे जल्द ही निवासियों को राहत मिल सकें।
एनएमआरसी की प्रबंध निदेशक रितु महेश्वरी ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में नॉलेज पार्क-5 तक मेट्रो ले जाने की परियोजना पर काम चल रहा है। इसकी डिटेल प्रोजेक्ट (डीपीआर) रिपोर्ट बन चुकी है। डीपीआर को एनएमआरसी बोर्ड और उत्तर प्रदेश सरकार की मंजूरी मिल चुकी है और अंतिम मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजी गई है।
माहेश्वरी ने बताया कि बोर्ड ने फैसला किया है कि हर हाल में नवंबर महीने के अंत तक डीपीआर पर केंद्र सरकार की मंजूरी ली जाए। इस परियोजना के लिए एनएमआरसी पहले ही वैश्विक निविदा जारी कर चुका है।
प्रबंध निदेशक ने बताया कि दिल्ली से नोएडा आने वाली ब्लू लाइन मेट्रो और नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाली एक्वा लाइन मेट्रो अभी तक आपस में जुड़ी नहीं हैं। बोर्ड बैठक में सेक्टर-51 और सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन को आपस में जोड़ने का फैसला किया गया। इसके तौर तरीके पर अंतिम फैसला जल्द होगा।