नोएडा में ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाज़ारी कर रहे 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने महामारी एक्ट के तहत दर्ज किया मुकदमा

Ten News Network

नोएडा :- जहां एक तरफ देश में कोरोना संक्रमण के कारण ऑक्सिजन और बेड की कमी से लोगों की जान जा रही है वही दुसरी तरफ ऑक्सिजन की कालाबाज़ारी करने वाले बदमाश अपनी आदत से बाज़ नही आ रहे। आज फिर नोएडा से ऑक्सिजन सिलेंडर की कालाबाज़ारी करने वाले गिरोह का, नोएडा पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

रविवार को थाना सेक्टर 20 नोएडा पुलिस द्वारा 2 व्यक्ति को ऑक्सीजन की कालाबाजारी करते हुए 2 ऑक्सीजन सैलेण्डर (47 लीटर) के साथ गिरफ्तार किया। दोनो ही आरोपी जी-36 सैक्टर 9 नोएडा की दुकान पर अपनी दुकान के मालिक दिपांशु के कहने पर कालाबाजारी कर रहे थे एवं जरूरतमंद लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर मनमाने दामों पर बेचने का काम कर रहे थे।

गिरफ्तार आरोपीयों का नाम अरविन्द कुमार पुत्र मगंल शाह और विवेक कुमार पुत्र राजू शाह है| मालिक दीपांशु फरार बताया जा रहा है। दोनों गिरफ्तार आरोपी नोएडा के सेक्टर -9 में किराए के मकान में रहते थे। पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.