NOIDA : VEHICLE THIEVES USED AUDI TO STEAL BMW CAR

NOIDA ROHIT SHARMA

दिल्‍ली से सटे नोएडा पॉश सेक्टर-17 में चोरी हुई बीएमडब्लू कार चोरी करने के लिए बदमाश ऑडी कार में सवार होकर आये थे यह खुलासा चोरी में इर्ज सीसीटीवी फुटेज से हुआ है। सेक्‍टर में लगे सीसीटीवी फुटेज यह भी खुलासा हुआ है बदमाशो ने दो अन्‍य घरो में चोरी का प्रयास किया था जहां वे सफल सफल नही हो पाये थे। एक घर से लैपटॉप चोरी किया था। चोरी का फुटेज मिलने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी हुई है। सेक्टर-17 ए ब्लॉक निवासी रितेश सेक्‍टर 2 एक सिक्योरिटी होलोग्राम बनाने वाली कंपनी में निदेशक हैं। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उनकी दादी सुबह सैर पर गई हुई थीं। ऐसे में घर का दरवाजा खुला हुआ था। उसी दौरान ए-7 सिरीज की ऑडी कार से दो बदमाश आए और पहले ए-20 निवासी रजत के घर में घुस गए। रजत के घर का भी दरवाजा खुला हुआ था। उनके घर से लैपटॉप उठाकर चोरों ने ऑडी कार में रख लिया। फिर वह दो अन्य घरों में प्रवेश करने का प्रयास किए मगर उनके दरवाजे लॉक थे। चोर इसके बाद रितेश के घर में घुस गए। घर में सेंटर टेबल पर बीएमडब्लू कार की चाभी रखी हुई थी। एक चोर ने उसे उठा लिया। एक बदमाश अपनी ऑडी कर ले कर वहां से निकल गया जबकि दूसरे ने रितेश की बीएमडब्ल्ए कार में चाभी लगाई और लेकर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। सुबह उनकी उाउी सैर करके लौट रही तभी उन्‍होने रितेश की गाडीको जाते तो सोचा कि रितेश कही जा रहा है लेकिन वह आई तो रितेश की गाडी की चोरी का पता चला। जब घर से बाहर निकल कर रितेश ने देखा तो कार वहांनजर नही आई जहां उन्‍होने बीएमडब्ल्ए कार खड़ी की थी।

 

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=nyyPIL4XSdc&w=420&h=315]

Leave A Reply

Your email address will not be published.