नोएडा : कोरोना पाॅजिटिव महिला मिलने पर सलारपुर सील, खोडा तक जुडे तार

Abhishek Sharma

Noida (26/03/2020) : गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। हालांकि रोजाना ठीक हो रहे मरीज एक बेहद अच्छी खबर है। आज जिले में कोरोना से संक्रमित 4 लोगों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 116 हो गया है।

आज शाम एक महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है यह महिला सलारपुर की रहने वाली है और शनिवार को ही अपने मायके गाजियाबाद स्थित खोड़ा गई थी। आज रिपोर्ट मिलने पर सलारपुर को सील कर दिया है।

वहीं ग्रेटर नोएडा में भी सील होने की सूची में एक नया नाम तिलपता गांव का जुड़ गया है। यहां एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाया गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर गांव को सील कर दिया है और सैनिटाइज किया जा रहा है।

वही सलारपुर की रहने वाली महिला कोरोना सैंपल देने के बावजूद लॉक डाउन में खोड़ा कैसे पहुंच गई, इस पर भी सवाल उठते हैं? लॉक डाउन का लोग सही ढंग से पालन नहीं कर रहे हैं। घर से निकलने पर पाबंदी के बावजूद लोग बेवजह एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हैं।

हालांकि महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती करा दिया है। वहीं जिला प्रशासन ने महिला के संपर्क में आए लोगों को क्वॉरेंटाइन कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.