पत्नी को पांचवीं मंजिल से ढकेल कर मारा, दहेज हत्या का शक

Galgotias Ad

ROHIT SHARMA , TEN NEWS

नॉएडा के फेज 2 थाना इलाके के सेक्टर 87 के मन्नत अपार्टमेंट में फैशन डिजाइनर ने पत्नी को पाचवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

आपको बता दे की मृतका रूपा मूल रूप से पटना के मोकामा गाव की रहने वाली है और मृतिका रूपा की शादी दो साल पहले समस्तीपुर बिहार के रहने वाले विजय शकर कुमार से हुई थी। विजय शकर नोएडा फेज 2 की एक एक्सपोर्ट कंपनी में फैशन डिजाइनर की नौकरी करता है।  घटना की जानकारी  पाकर  मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही पुलिस ने महिला के परिजन की शिकायत पर आरोपी पति और उसकी मा के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। ये नॉएडा के सेक्टर 87 मन्नत अपार्टमेंट है जहा पर रूपा 5 वी मंजिल में 401 नंबर फ्लैट में अपने पति ,बहन और 9 महीने के बच्चे के साथ रहती थी , 5 वी मंजिल से संदिग्घ हालत में नीची गिर गयी थी।  जिसके बाद घायल रूपा को पास के ही नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहा पर उसकी मौत हो गयी। वही पडोसी की माने तो रूपा यहाँ पर 6 महीने पहले ही रहने के लिए आयी थी और कभी किसी से ऐसे घुले मिले नहीं थे जिसकी वजह से कभी भी इस परिवार के बारे में पता नहीं लग पाया।  जिस दिन ये घटना हुई है हमे  रूपा की  बहन ने बोला की रूपा को निचे फेक दिया है। वही नॉएडा पुलिस के अधिकारियो की माने तो मामले की जानकारी मिलने के बाद मोके पर पहुंची पुलिस को कई अहम् जानकारी मिली है वही प्रथम दृस्टि पति पत्नी के बीच में विवाद होना पाया गया है मृतक रूपा के परिवार के ससुराल पक्ष पर दहेज मागने का आरोप लगाया है , मुकदमा दर्ज कर आरोप पति की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.