एनपीसीएल के ऑफिस में महिलाओ ने झाड़ू ले कर किया प्रदर्शन।
Saurabu Shrivastava Tennews
ग्रेटर नोएडा को बिजली सप्लाई करने वाली कंपनी एनपीसीएल के अल्फा-1 स्थित ऑफिस पर बिजली कटौती समेत कई समस्याओं को लेकर 6 गांवों की महिलाओं और युवकों ने ने झाडू लेकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कंपनी ऑफिस का ताला लगाकर अधिकारियों को बंधक बनाकर रखा। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि वह झाडू से कंपनी के अंदर भ्रष्ठ अधिकारियों की सफाई करने आई है। दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद एनपीसीएल के अधिकारियों ने उनकी सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन देकर शांत किया। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर आश्वासन के बाद भी समस्या का समाधान नही हुआ तो वह कंपनी के अधिकारियों को चूडी पहनाने के लिए आएगी। और अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करेंगे।

