दिल्ली : कोरोना ड्यूटी से बचने को नर्स ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा , एलएनजेपी का मामला
Rohit Sharma
नई दिल्ली :– दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल की एक नर्स ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाकर आग्रह किया कि उसे गैर कोरोना वायरस रोगियों की ड्यूटी दी जाए , क्योंकि उसे किडनी की बीमारी है और संक्रमण होने का खतरा है।
आपको बता दे कि इस अस्पताल को कोविड-19 के डेडिकेटिड अस्पताल के तौर पर चिह्नित किया गया है। वही इस केस की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई करते हुए जस्टिस आशा मेनन ने नर्स से कहा कि वह अस्पताल के चिकित्सा निदेशक से इस बारे में बात करें |
जो इस पर तुरंत और पक्ष में फैसला कर सकें ताकि आपातकाल के इस समय में और कर्मचारियों की कमी को देखते हुए उसकी सेवाओं का इस्तेमाल अस्पताल के अन्य रोगियों की देखभाल में की जा सके।
हाईकोर्ट ने नर्स से कहा कि आज चिकित्सा निदेशक के समक्ष उपस्थित हो। नर्स ने अपनी याचिका में कहा कि उसकी एक किडनी ही काम करती है और चिकित्सकीय रूप से उस पर काफी खतरा है और कोविड-19 के संक्रमण का खतरा अलग से है।
दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में 11 डॉक्टरों सहित 31 कर्मियों में अभी तक कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ डॉक्टरों और अन्य कर्मियों को एलएनजेपी अस्पताल, राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और कुछ निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि शेष को क्वारंटाइन में भेजा गया है।
उन्होंने कहा, गुरुवार तक सात डॉक्टर और सात अन्य कर्मियों में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई थी और अब यह संख्या 31 हो गई है। चार और डॉक्टरों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
उन्होंने कहा कि प्रतीत होता है कि उत्तर दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में बीमारी के कम्यूनिटि स्प्रैड की स्थिति है जिससे संक्रमण का बढ़ना संभव हुआ। जहांगीरपुरी इलाके में कई कंटेनमेंट जोन हैं।