गौतमबुद्धनगर : वृक्षारोपण को लेकर अच्छा कार्य होने पर अधिकारी व कर्मचारी हुए सम्मानित

ABHISHEK SHARMA

ग्रेटर नोएडा : ओखला पक्षी विहार स्थित सभागार में  मेरठ जोन के मुख्य वन संरक्षक एन. के. जानू द्वारा गौतमबुद्धनगर वन प्रभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2020-21 में कराए गए वृक्षारोपणों की समीक्षा की गई और मुख्य वन संरक्षक द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस दौरान मुख्य वन संरक्षक ने ओखला पक्षी विहार में कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया एवं कार्यों को उत्कृष्ट बताते हुए अधिकारियों व  कर्मचारियों की प्रशंसा की। साथ ही जुलाई 2020 में प्रदेश में एक दिन में अधिकतम प्रजातियों का वृक्षारोपण 8 जनपदों में एक साथ आयोजित कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।

इस लक्ष्य को सफलतापूर्वक संपन्न करने में योगदान देने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को मुख्य वन संरक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रमोद कुमार डीएफओ गौतमबुद्धनगर, अरविन्द मिश्र, क्षेत्रीय वनाधिकारी, ओखला पक्षी विहार किताब सिंह, क्षेत्रीय वनाधिकारी, दादरी देवेन्द्र सिवाच, क्षेत्रीय वनाधिकारी, सिकंद्राबाद व अन्य विभागीय कर्मचारियों ने भाग लिया।


Discover more from tennews.in: National News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave A Reply

Your email address will not be published.