ग्रेटर नोएडा : प्लॉट विवाद में चली गोलियां, एक की मौत।

ROHIT SHARMA / ASHISH KEDIA

Galgotias Ad

(05/03/18) ग्रेटर नोएडा :–

नोएडा – ग्रेटर नोएडा में आए दिन प्लाट का विवाद बढ़ता ही जा रहा है | जिसमे दोनों पक्षों में गोलिया भी चल जाती है | एक ऐसा ही मामला ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके का सामने आया है , जहाँ मात्र 500 गज ज़मीन को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी हो गई , साथ ही विवाद इतना बढ़ गया की दोनों पक्षों में पथराव और गोलीबारी शुरू हो गई , जिसमे एक व्यक्ति की मौत , काफी लोग घायल हो गए |

वही इस मामले की सुचना जब पुलिस को मिली तब भारी मात्रा पुलिस बल मौके पर पहुँचा | हालांकि तब तक दोनों पक्षों के लोग फरार हो गए थे | वहीं शव को पुलिस ने अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |

इस मामले में पुलिस के अधिकारीयों का कहना है की ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में 500 गज के प्लाट को लेकर काफी समय से  दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था | रविवार को इस मामले में विवाद काफी ज्यादा हो गया , जिसको लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गोली चलाना शुरू कर दी , जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई है | साथ ही इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है , फ़िलहाल दोनों पक्ष अभी फरार चल रहे है , जल्द ही दोनों पक्षों के लोगो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा |

क्या है मामला

ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में स्थित नई आबादी महोल्ले में चाँद मस्जिद के पास 500 गज ज़मीन का विवादित प्लाट है | जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रूपये है | बता दे की प्लाट को लेकर पक्ष रज्जाक अहमद व फकरु में काफी समय से  विवाद चल रहा था  | दोनों ही पक्ष इस प्लाट को अपना बताते है , जिसको लेकर  पक्ष रज्जाक अहमद ने इस प्लाट पर चार दीवारी करके अपने कब्ज़े में ले लिया था | जिसको लेकर दूसरा पक्ष ने इसका विरोध भी किया , लेकिन मामला शांत न होने के बजाय दोनों पक्षों में तनातनी शुरू हो गई थी |

Leave A Reply

Your email address will not be published.