ग्रेटर नोएडा : पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, तीन गिरफ्तार

Ten News Network

ग्रेटर नोएडा:- ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर पुलिस 3 बदमाशों के बीच एनटीपीसी रोड पर दादरी बाईपास पुल के नीचे मुठभेड़ हो गई , इस मुठभेड़ में एक आरोपी जिसका नाम धर्मेंद्र कुमार है , उसके पैर में गोली लग गई , जिसके बाद बदमाश को उपचार हेतु नजदीक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

साथ ही पुलिस ने दो और आरोपी बदमाश यादवेंद्र कुमार और अजय कुमार को गिरफ्तार किया है। एडीसीपी सेंट्रल अंकुर अग्रवाल ने बताया कि एनटीपीसी रोड पर दादरी बाईपास पुल के नीचे पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी। जिसके बाद एक बाइक पर तीन बदमाश सवार जा रहे थे।

पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया , लेकिन उन्होंने उल्टा ही पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और उसमें से एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। अंकुर अग्रवाल ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने एक महिला के साथ लूटपाट की थी। जिसके बाद पुलिस को इनकी पहले से ही तलाश थी। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे 315 बोर, 04 जिन्दा कारतूस, 03 खोखा कारतूस 315 बोर, घटना में प्रयुक्त एक मो0सा0 नं0 यूपी 87 एफ 6198 व ग्राम कूडिखेडा रोड पर महिला से लूटे गए 25000 रुपये नकद बरामद किए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.