ग्रेटर नोएडा : पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ , 25 हज़ार का ईनामी बदमाश को लगी गोली , पढें पूरी खबर

Ten News Network

ग्रेटर नोएडा :– ग्रेटर नोएडा का दादरी इलाका उस वक्त गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा जब यहां पुलिस और इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई।

 

मुठभेड़ के दौरान पुलिस और बदमाश में दोनों ओर से काफी देर तक फायरिंग हुई। फायरिंग के दौरान पुलिस की एक गोली बदमाश के पैर में लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम है।

 

दरअसल, पुलिस दादरी में चेकिंग कर रही थी. उसी दौरान पुलिस ने स्कूटी सवार एक बदमाश को रोकने की कोशिश की. पुलिस को देखकर स्कूटी सवार बदमाश दूसरी दिशा में भागने लगा. रोकने पर उसने पुलिस की टीम पर गोली चला दी।

पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी और वो वहीं पर गिर गया. पकड़े गए बदमाश की पहचान राशिद उर्फ मोटा निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है।

 

राशिद पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है. पुलिस ने बताया कि राशिद पर लूटपाट, चोरी और गोकशी के लगभग 27 मुकदमे दर्ज हैं।

 

पुलिस ने राशिद के पास से स्कूटी, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है. शातिर बदमाश चलते फिरते गोवंश को उठा कर जंगल में ले जाकर गोकशी किया करता था।

 

एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि शातिर बदमाश पर 25000 का इनाम घोषित है. बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसके खिलाफ गैंगस्टर के तहत एनएसए की भी कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.