दिल्ली में सीआरपीएफ हेडक्वार्टर का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, मुख्यालय को किया सील
Rohit Sharma
नई दिल्ली :– कोरोनावायरस प्रकोप की वजह से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दिल्ली स्थित मुख्यालय को सील कर दिया गया है | सीआरपीएफ की इमारत में काम करने वाले एक ड्राइवर के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद मुख्यालय को सील किया गया है |
अधिकारियों के मुताबिक, अगले आदेश तक किसी को भी मुख्यालय के अंदर जाने की इजाजत नहीं है , इमारत को सैनेटाइज करने के लिए बंद किया गया है |
इससे पहले, शनिवार को दिल्ली के मयूर विहार में तैनात सीआरपीएफ के 31 बटालियन में 122 जवानों के कोरोना संक्रमित होने की खबर आई थी | अभी 100 जवानों के कोरोना टेस्ट के नतीजे आने बाकी है|
कोरोना की वजह से 28 अप्रैल को एक जवान की मौत भी हो गई थी. इसी बटालियन के 45 जवान पिछले हफ्ते कोरोना से संक्रमित हो गए थे, जिनकी तादाद अब बढ़कर 122 पहुंच गई है. एहतियात के तौर पर पूरी बटालियन को क्वारैंटाइन कर सबकी जांच की जा रही है |
सीआरपीएफ के 136 और बीएसएफ के 17 जवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। सीआरपीएफ के 135 जवान दिल्ली के मयूर विहार फेस-3 इलाके में स्थित अर्द्धसैन्य बल की 31वीं बटालियन के हैं जबकि एक जवान दिल्ली में बल की 246वीं बटालियन का है। इसके अलावा बीएसएफ ने भी बताया कि दिल्ली और त्रिपुरा में पिछले कुछ दिनों में कुल 17 जवान संक्रमित पाए गए हैं।