कोविड-19 के दौर में भारत में तेजी से बढ़ रही ऑनलाइन कैसिनो इंडस्ट्री, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

Galgotias Ad

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी ने भारत में बहुत सी इंडस्ट्रीज को बुरी तरह प्रभावित किया है। लेकिन ऐसी भी कई इंडस्ट्री हैं, जिन्हें इस संकट के दौर में भी काफी फायदा पहुंचा है। हम बात कर रहे हैं ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री की। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन लगाया गया, जिसके कारण लोग अपनेअपने घरों में बंद होने को मजबूर हो गए। ऐसे में मनोरंजन के लिए लोगों ने ना केवल फिल्मों और वेब सीरीज का सहारा लिया बल्कि ऑनलाइन कैसिनो गेमिंग में भी हाथ आजमाया। हमारे देश में युवाओं की संख्या काफी अधिक है, इसी से आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि कैसिनो इंडस्ट्री में कोविड-19 के दौर में कितनी बढ़त दर्ज हुई होगी। 

घरों में बंद होने के दौरान लोगों में ना केवल बोरियत बल्कि चिड़चिड़ापन भी काफी बढ़ जाता है। सामान्य समय में अगर ऐसा होता तो लोग अपने पसंदीदा शोज देखते या फिर मैच देखते हैं। लेकिन कोविड-19 के दौर में ना तो शूटिंग हो रही हैं और ना ही मैच आयोजित हो रहे हैं। इस बीच लोगों ने भारत की ऑनलाइन कैसिनों की सर्वश्रेष्ठ वेबसाइट्स के लिए कैसिनो साइट्स की वेबसाइट www.bestcasinosites.net को काफी सर्च किया है। जिसपर लोगों को बहुत से विकल्प आसानी से मिल रहे हैं, वो भी पूरी विश्वसनीयता के साथ।

लोगों को मिल रहा वास्तविक अनुभव

अब परंपरागत कैसिनो को छोड़ लोगों की रुचि ऑनलाइन कैसिनो की ओर बढ़ रही है। जिसपर 24/7 गेमिंग की सुविधा उपलब्ध है। जिससे लोगों को खेल का वास्तविक अनुभव तक मिल रहा है। ऑनलाइन गेमिंग ना केवल भारत बल्कि दुनियाभर में अपनी पहचान बढ़ा रहा है। ऑनलाइन गेमिंग के लिए काम करने वाली साइट लकी राजा का कहना है कि कोविड-19 के समय इस इंडस्ट्री में 21 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। इसके पीछे का एक कारण ये भी है कि लोगों में इस इंडस्ट्री के प्रति अब जागरुकता बढ़ती जा रही है। कोविड-19 के गेमिंग इंडस्ट्री पर पड़े प्रभाव पर एक रिपोर्ट रिसर्च डाइव (www.researchdive.com/) पर भी प्रकाशित की गई है।

तेजी से बढ़ रहा बाजार

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनियाभर में कोविड-19 के समय ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री में बढ़ोतरी हो रही है। अगर हम आंकड़ें देखें तो पता चलता है कि जहां वैश्विक ग्लोबल गेमिंग बाजार साल 2019 में 4,320.0 मिलियन डॉलर का था। वहीं इस क्वारंटाइन वाले समय में ये बाजार बढ़कर 6,197.2 मिलियन डॉलर का हो गया है। अगर लोगों की दीवानगी ऐसे ही जारी रही तो साल 2026 तक ये बाजार 20,433.9 मिलियन डॉलर तक का हो जाएगा। आपको बता दें रिसर्च डाइव पुणे स्थित एक कंपनी है, जो विभिन्न इंडस्ट्रीज की बाजार की स्थिति पर रिसर्च कर आंकड़े जारी करती है। 

इसकी रिपोर्ट में सामने आया है कि कैसिनो और ऑनलाइन गेम्स में कोविड-19 महामारी के बीच काफी निवेश भी बढ़ रहा है। इस इंडस्ट्री की ओर कई अन्य कंपनियां आकर्षित हो रही हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि अकेले अमेरिका में ही 115 फीसदी की बढ़त दिखी है। इसलिए दुनिया के अलगअलग देशों की कंपनियां अब इस दिशा में काम करने के लिए अग्रसर हो रही हैं। इसके लिए ना केवल उपलब्धियों पर ध्यान दिया जा रहा है, बल्कि आने वाले भविष्य में इसमें क्या बदलाव किए जा सकते हैं, उनपर भी काम चल रहा है। 

500 मिलियन से ज्यादा स्मार्टफोन यूजर्स

कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते भारत में ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री विकसित हो रही है। आज के समय में हमारे देश में 500 मिलियन से भी ज्यादा लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि बाजार में उपलब्ध अन्य तरह के खेल इस समय उपलब्ध नहीं हैं तो लोग यहीं अपना पैसा लगा रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा पसंद कैसिनो को किया जा रहा है। आप इससे जुड़े कई पोस्ट सोशल मीडिया पर भी देख सकते हैं। या तो कैसिनो से संबंधित कोई ना कोई पोस्ट आपको दिख जाएगा या फिर कोई विज्ञापन। इसी से आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि लोग कैसिनो को कितना पसंद कर रहे हैं।

ऑनलाइन कैसिनो को क्यों इतना पसंद किया जा रहा है?

कैसिनो को अधिक पसंद इसलिए भी किया जा रहा है क्योंकि ऐसे अधिकतर खेलों में भारतीय पैसों का इस्तेमाल करना अब आसान हो गया है। ऑनलाइन कैसिनो में पेमेंट करना अब पहले ही तरह मुश्किल भरा नहीं रहा है, इसलिए इस इंडस्ट्री के बाजार में भी आप हर स्थान पर बढ़त देख सकते हैं। आजकल ऑनलाइन कैसिनो में पेमेंट करने के वो तरीके मिल रहे हैं, जो भारत में सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाते हैं। जैसेपेटीएम, नेट बैंकिंग, मोबीक्विक और फोनपे। लोगों के लिए ये खेल और भी आसान बने इसके लिए स्थानीय फोन नंबर को सपोर्ट किया जा रहा है और ग्राहकों की समस्याओं के समाधान के लिए हिंदी के जानकार लोगों को भी काम पर रखा जा रहा है। ऐसी ही दिलचस्प खबरें पढ़ने के लिए आप टेन न्यूज वेबसाइट (tennews.in) पर जा सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.