नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ऑनलाइन देह व्यापार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Ten News Network
नोएडा :– नोएडा पुलिस ने ऑनलाइन देह व्यापार करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया यह दोनों आरोपी ऑनलाइन व्हाट्सएप के माध्यम से लड़कियों की सप्लाई का काम कर रहे थे, जिसकी जानकारी उन्हे ई-मेल सूचना के माध्यम से मिली।
जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आरोपी बुद्धिमान लामा नेपाल का रहने वाला है और दूसरा आरोपी मोनू बठिंडा पंजाब का रहने वाला है , जोकि बसंत कुंज दिल्ली में रह रहा था।
पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और 24,930 रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि “हम लोग वाट्सएप नम्बर के माध्यम से लोगों से बात करते थे तथा डील होने पर हम लोग गाडी के माध्यम से लडकियो को होटल, घर, मकान, कोठी आदि स्थलो पर पहुचाते थे ।
ग्राहको से मोटी रकम नकद पैसा वसूलते थे तथा ग्राहक के हिसाब से यह रकम 5,000/- लेकर 20,000/- रूपये वसूली जाती थी। जिसमें से लडकियो को 1500/- रूपये प्रति ग्राहक दिया जाता था।
इसी क्रम में आज पुलिस की टीम द्वारा इस नंबर पर सूचना प्राप्त करने पर ग्राहक बनकर गिरोह से बातचीत की गई तथा आज के लिए 02 लड़कियों की बुकिंग की एवं उन्हें एक गेस्ट हाउस के सामने बुलाया, जिस पर दोनो अभियुक्त अपनी गाड़ी में लड़कियों को छोड़ने के लिए आए थे, पूर्व से तैयार पुलिस की टीम द्वारा सादे वस्त्रों में अपना जाल बिछाकर एक स्टिंग ऑपरेशन किया गया तथा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।