नोएडा में कई जगहों पर होगा अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर योग शिविर का आयोजन
Abhishek Sharma
Noida (19/06/19) : नोएडा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को बेहतरीन ढंग से मनाने के लिए तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही है। 21 जून यानी अंतर्राष्टीय योग दिवस के मौके पर शहर में कई जगहों पर योग शिविर का आयोजन होगा। जिसमें सेक्टर और सोसायटियों के साथ-साथ नोएडा स्टेडियम में सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा।
नोएडा स्टेडियम में होने वाला सबसे बड़ा कार्यक्रम नोएडा एंटरप्रिन्योर एसोसिएशन, (एनईए) भारत विकास परिषद और प्राधिकरण करा रहा है। इस कार्यक्रम में मिस फेमिना कोयल राणा शिरकत कर रही हैं।
वहीं, योग गुरु डॉ राजेश पंवार के साथ कई अन्य प्रशिक्षित योग गुरु की निगरानी में योग का कार्यक्रम होगा। एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन ने बताया कि नोएडा स्टेडियम के फुटबॉल ग्राउंड में होने वाले इस कार्यक्रम में लगभग ढाई हजार लोगों के एक साथ योग करने का इंतजाम होगा।
वहीं, सेक्टर- 34 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष के के जैन ने बताया कि योग दिवस पर आरडब्ल्यूए फेडरेशन, पतंजलि योग समिति नोएडा के साथ मिलकर कार्यक्रम आयोजित करेगी। सेक्टर-17 के सेंट्रल पार्क में आचार्य श्री महाप्रज्ञ जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर प्रेक्षा फाउंडेशन, जैन विश्व भारती, लाडनू के तत्वावधान में योग दिवस पर प्रशिक्षका कमला जैन प्रेक्षा प्रयोग का आयोजन करेंगी।