नोएडा : 29 दिसंबर को होगा “थिरक मुकाबला नाच का” भव्य कार्यक्रम , 100 कलाकार देंगे अपनी अद्भुत प्रस्तुति 

ROHIT SHARMA / HARINDER SINGH

नोएडा की मशहूर थिरकन डांस एकेडमी द्वारा 29 दिसंबर को भव्य कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है | कार्यक्रम का नाम “थिरक मुकाबला नाच का” है , साथ ही इस कार्यक्रम देश के 100 से ज्यादा कलाकार अपनी अद्भुत प्रस्तुति देंगे |

 

हज़ारों की संख्या में बच्चे क्लासिकल , फोक , सालसा , हिपहॉप डांस की प्रस्तुति देंगे , जिसको देखकर सभी दर्शक झूम उठेंगे | वही इस कार्यक्रम को लेकर आज टेन न्यूज़ ने थिरकन डांस एकेडमी की संस्थापिका निशा जैन से खास बातचीत की |

 

निशा जैन ने बताया की 29 दिसंबर को नोएडा के सेक्टर 116 स्थित सपुड़ी नोएडा बैडमिंटन अकादमी में सुबह 10 बजे से “थिरक मुकाबला नाच का” भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है , जिसमे 100 से ज्यादा कलाकार हिस्सा लेंगे , यह कार्यक्रम रात 8 बजे तक चलेगा | साथ ही इस कार्यक्रम में एक हज़ार से ज्यादा दर्शक शामिल होंगे |

 

वही उन्होंने बताया की जो भी कलाकार विजेता होगा , उसे केश प्राइज सहित अवार्ड्स से नवाजा जाएगा , इस कार्यक्रम में फ्री एंट्री होगी | निशा जैन ने कहा की नोएडा की मशहूर थिरकन डांस अकादमी के द्वारा जितने भी कार्यक्रम हुए है वो काफी रोमांचक रहे , उम्मीद है की इस बार होने वाला भव्य कार्यक्रम काफी ज्यादा रोमांचक रहेगा |

 

आपको बता दे कि 8 साल की उम्र से निशा जैन को नृत्य का शौक था , सुबह -सुबह घर से साइकिल चलाकर डांस सीखने जाती थी और भाई -पापा के जागने से पहले लौट आती थी । धीरे -धीरे निशा जैन ने नृत्य सीखना शुरू किया और खुद अपने पैरों में खड़ी हो गई ।

 

निशा जैन आज नोएडा सेक्टर 74 सुपरटेक में थिरकन नाम से डांस अकैडमी चलाती है , यहाँ गरीब बच्चों को भी नृत्य सिखाती है । इनका उद्देश्य है कि वो अपने पैरों में खड़े हो सके । निशा जैन के सिखाए बच्चे आज फिल्मों में भी काम कर रहे है ।

 

साथ ही निशा जैन डांस इंडिया डांस सुपर मोम सीजन 1 में अपनी अद्भुत प्रस्तुति दे चुकी है । निशा जैन ने जाज , सालसा , हिपहॉप और फोक डांस में अद्भुत प्रस्तुति देकर प्रसिद्ध अवॉर्ड हासिल कर चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.