ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के चेयरमैन एम.एस. बिट्टा ने आक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य व चेयरमैन राकेश भाटी को बनाया जिलाध्यक्ष

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI  ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट(एआईएटीएफ) के चेयरमैन एम.एस. बिट्टा ने आक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य व चेयरमैन राकेश भाटी को फ्रंट का जिलाध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम में नूतन भाटी सहित फ्रंट के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर एम.एस. बिट्टा आतंकवादी मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि पड़ोसी देश पर हमला करने से पहले देश को अपने अंदर की स्थिति को सुधारने के जरुरत है। जम्मू-कश्मीर में आतंक का सबसे बड़ा कारण है धारा-370, जब तक इस धारा का समाप्त नहीं किया जाता है, तब तक कश्मीर में आतंकवाद समाप्त नहीं होगा। धारा-370 समाप्त करने के लिए सरकार ही नहीं, बल्कि देश की सभी राजनीति पार्टियों को एकजुट होकर समाप्त करना होगा। भारत के प्रधानमंत्री ने बता दिया था कि हम अमन शांतिपरक देश है, जिसका प्रमाण भी पाकिस्तान को मिल चुका है, लेकिन पाकिस्तान कभी सुधरने वाला देश नहीं है। लोग कहते हैं कि भारत को हमला कर देना चाहिए, अगर भारत हमला करता है को शहीद देश के जवान ही तो होंगे। सरकार और राजनीतिक पार्टियां शहीदों के प्रति संवेदनशील हैं तो धारा-370 को समाप्त कराए तभी शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भारत ने पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करने की बात उठाया है तो सबसे पहले अपने राजनयिक को  भारत बुलाएं और पाकिस्तान के राजनयिक को वापस भेजें। पाकिस्तान के साथ जंग करना समस्या का हल नहीं है, पड़ोसी से जंग लड़ने से पहले देश के अंदर जो जंग चल रही है उसको समाप्त करना होगा। अलगाववादी नेताओं पर सुरक्षा के नाम पर जो पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है उसको बंद कर देना चाहिए। देश के शहीदों के नाम पर एक फंड बनाना चाहिए, ताकि शहीदों को कम से कम एक करोड़ रुपये की सहायता दी जाय जिससे उनके परिवार का गुजारा हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.