डॉ महेश शर्मा अमरनाथ यात्रा का निरिक्षण करते हुवे
केन्द्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार पर्यटन, संस्कृति व नागर विमानन डा0 महेश शर्मा ने अमरनाथ यात्रा से पहले पहुँचकर यात्रा के सभी पहलुओं की जानकारी ली और आने वाले यात्री एवं भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो उसका पूर्ण जायजा लिया और अधिकारियों के साथ बैठक की । उड्डयन मंत्री ने कल दिनांक 01 जुलाई 2015 को वहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिय जो भक्त हैलिकाॅप्टर से भी यात्रा करेंगे। यात्रा प्रारंभ होने से पहले हैलिकाॅप्टर (नीलग्रथ हेलीपेट से ) सेवा का भी शुभारम्भ पूजा-अर्चना कर किया व टिकट काउंटर का भी निरीक्षण किया। इस सेवा का लाभ काफी संख्या में आये श्रद्धालु भक्त उठाते है। साथ-साथ हैलिकाॅप्टर मार्ग से अमरनाथ यात्रा का भी निरीक्षण किया व अमरनाथ बाबा के दर्शन किये और साथ ही मेडिकल सेवाओं व सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। यात्रियों को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य सेवायें को हर संभव चिकित्सकों द्वारा उपलब्ध करायी जायेगी और सुरक्षा के दृष्टि से भी वहां पर सैनिकों की पूर्ण रूप से तैनाती है। जो अमरनाथ यात्रा पर आये श्रद्धलुओं की सुरक्षा करेगें। होटल सनतुर का भी निरीक्षण किया और अच्छी सुविधाऐं उपलब्ध कराने के लिए कहा । मननीय मंत्री डा0 महेश शर्मा जी ने जम्मू-काश्मीर के राज्यपाल माननीय एन.एन. वोहरा से भी मुलाकात की और जम्मू-काश्मीर में पर्यटन, संस्कृति एवं हवाई सेवाओं को अधिक-से-अधिक बढ़ावा दिया जाए, जिससे प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़े, जिससे जम्मू-काश्मीर को भी इसका लाभ पर्यटन की दृष्टि से मिलेगा। इस यात्रा के दौरान जे.डी.जी., डी.जी.सी.ए., सी.एम.डी. पवन हंस, सी.ई.ओ. अमरनाथ साईन बोर्ड, एवं सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Comments are closed.