Swachh bharat abhiyan calendar launch by Shri Mohanbhai Kundaiya ji, MOS , Agriculture

नेशनल मीडिया क्लब ने अपने स्वच्छ भारत, सुन्दर भारत मिशन को आगे बढ़ाते हुए आज 2 जुलाई 2015 को कृषि मंत्रालय में फाइनेंशियल ईयर का कलैण्डर लांच किया। इस कलैण्डर के लिए नैशनल मीडिया क्लब ने देश स्तर पर ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया जिसमें नेश्नल मीडिया क्लब को सैकड़ों स्वच्छ भारत अभियान पर ड्राइंग और पेंटिंग प्राप्त हुई जिसमें नैश्नल मीडिया क्लब ने 12 पेंटिंगो को सिलैक्ट करते हुए अपने कलैण्डर में लगाया। इस कलैण्डर के लिए कई राज्यपाल, केन्द्रीय और राज्य मंत्रियों ने संदेश भी दिये जिसको नैशनल मीडिया क्लब ने अपने कलैण्डर में लगाया जिसमे दीपक कुमार, नवीं कक्षा, सबेस्टियन कुमार, द्वितीय वर्ष, सिद्धार्थ दास, चतुर्थ वर्ष, अर्जुन शर्मा, नवीं कक्षा, यशी शर्मा, चैथी कक्षा, कुणाल चावला, नवीं कक्षा, सुवर्ना अग्निहोत्री, चतुर्थ वर्ष, संजोय दास, द्वितीय वर्ष, मन्नू अग्निहोत्री, आठवीं कक्षा, छवि मल्होत्रा, सातवीं कक्षा, शुभम चैधरी, आठवी कक्षा, शिवानी आर., चैथी कक्षा, सूर्यांश कृष्णा, चैथी कक्षा विजयी रहे।

कलैण्डर की लांचिंग कृषि राज्य मंत्री मोहन भाई कुन्दरिया ने की। लांचिंग के समय प्रतियोगिताओं में विजयी बच्चे भी उपस्थित रहे जिनको कृषि राज्य मंत्री मोहन भाई कुन्दरिया और नैशनल मीडिया क्लब की टीम ने सर्टिफिकेट व मोमैंटो देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री मोहन भाई कुन्दरिया ने बच्चों के द्वारा बनाई गई पेटिंग की सराहना करते हुए कहा कि बच्चो की पेटिंग से उनकी स्वच्छता के प्रति भावना को प्रस्तुत करती है। उन्होने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। यदि यह स्वच्छता के प्रति जागरूक रहेंगे तो इनकी जागरूकता समाज एवं अभिवावको को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक रखेगी। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा चलाए गये स्वच्छता अभियान के बाद पूरे देश में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा हुई है और समाज का प्रत्येक वर्ग धीरे-धीरे स्वच्छता अभियान से जुड़ रहा है। बच्चों की यह पेंटिंग निश्चित रूप से समाज को स्वच्छता के प्रति अच्छा संदेश देगी। उन्होने स्वच्छता अभियान के प्रति नैशनल मीडिया क्लब द्वारा निरंतर चलाए जा रहे अभियान की भी प्रशंसा की। इस अवसर पर नैशनल मीडिया क्लब के अध्यक्ष सचिन अवस्थी ने बताया कि इस कलैण्डर का उद्देश्य देश के हरेक व्यक्ति को स्वच्छता अभियान के लिए जागरूक करना है जिसमें बच्चो की बहुत अहम भूमिका है। स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाने के लिए नैशनल मीडिया क्लब निरंतर कार्य कर रहा है जिसके तहत 25 नवंबर को नैशनल मीडिया क्लब ने अपने स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत की। उस कार्यक्रम में देश के कई मंत्रियों और सांसदों एवं समाजसेवियो और पत्रकारों ने भाग लिया था। इस अवसर पर नैशनल मीडिया क्लब ने स्वच्छ भारत अभियान पर देश का पहला टोल फ्री नम्बर 1800 300 7121 जारी किया। जिसपर नैशनल मीडिया क्लब को निरंतर काॅल्स प्राप्त हो रही है और इस टोल फ्री नम्बर के जरिये नैशनल मीडिया क्लब के स्वच्छ भारत अभियान से अभी तक हज़ारों लोग जुड़ चुके हैं।

इसी अभियान के तहत 1 जनवरी 2015 को भी नैशनल मीडिया क्लब ने मथुरा मे 21 कि.मी. गोवर्द्धन परिक्रमा मार्ग पर करीब साढ़े तीन हज़ार बच्चो के साथ स्वच्छ भारत अभियान भी चलाया था जिसमें केन्द्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने साढ़े तीन हज़ार बच्चो को स्वच्छता के लिए शपथ भी दिलाई थी। इसी कार्यक्रम में हास्य कवि राजू श्रीवास्तव ने भी बांके बिहारी मंदिर पर नैशनल मीडिया क्लब की टीम के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लिया था जिसके लिए प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके बधाई भी दी थी। इसी अभियान के तहत नैशनल मीडिया क्लब ने 26 मई 2015 से 30 मई 2015 तक हरिद्वार से वाराणसी तक ही देश की पहली स्वच्छता जनजागरण यात्रा भी निकाली थी। इस कार्यक्रम को हरिद्वार से पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद रमेश पोखरियाल निशंक एवं स्वामी कैलाशानंद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस यात्रा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा नैशनल मीडिया क्लब को शुभकामना संदेश भी प्राप्त हुआ।

Comments are closed.