बिना परमिशन नोएडा में एंट्री कर रही पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार

ABHISHEK SHARMA

Galgotias Ad

नोएडा पुलिस ने शनिवार को एक पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी कोतवाली सेक्टर 20 की पुलिस ने की है। महिला पर आरोप है कि वो बिना वैध अनुमति के ही नोएडा की सीमा में एंट्री कर रही थी। शनिवार शाम को नोएडा सेक्टर 14 ए स्थित फ्लाईओवर के नीचे पुलिस चेकिंग चल रही थी।

बस संख्या- यूपी 75 एटी 3095, दिल्ली से नोएडा की तरफ आ रही थी। तभी पुलिस ने सीमा में प्रवेश चैकिंग के दौरान महिला को बिना परमिशन के नोएडा सीमा में घुसते पाया और गिरफ्तार कर लिया।

नोएडा पुलिस ने जिस महिला को गिरप्तार किया है उसका नाम नौशीन नाज है। नौशीन ने साल 2005 में दिल्ली में रहने वाले मोहम्मद जावेद से शादी की थी। जावेद का घर अजमेरी गेट पर है।

गिरफ्तार महिला साल 2007 से ही दिल्ली में रह रही है। पाकिस्तानी मूल की इस महिला को सिर्फ दिल्ली में रहने की ही अनुमति थी, लेकिन शनिवार को वह बिना अनुमति के नोएडा में प्रवेश कर रही थी।

पुलिस ने कहा कि हमने इस महिला को वीजा की शर्तों का उल्लंघन करते हुए पाया है। इसलिए विदेशी विषयक अधिनियम 1946 की धारा 14 के तहत इसे गिरफ्तार किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.