नोएडा विधायक पंकज सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, गौत्तमबुद्ध नगर से जुड़े कई मुद्दों पर हुई चर्चा

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (30–03–2022): नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। पंकज सिंह ने उन्हें उत्तर प्रदेश में दोबारा ऐतिहासिक जीत के लिए शुभकामनाएं दी ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पंकज सिंह को नोएडा में शानदार जीत की बधाई दी। दोनों नेताओं के बीच नोएडा और गौतमबुद्ध नगर से जुड़े कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने लखनऊ में कल शपथ ली थी और आज लगभग 3:00 बजे पंकज सिंह ने योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।

नोएडा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा विधायक पंकज सिंह ने देश में विधानसभा चुनाव से जुड़ा सबसे बड़ा रिकॉर्ड कायम किया है। पंकज सिंह ने रिकॉर्ड तोड़ 1,81,513 वोटों से जीत हासिल की है। यह देश के किसी भी विधानसभा चुनाव में अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

आपको बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में पंकज सिंह ने बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। पिछली बार वह उत्तर प्रदेश में तीसरे सबसे ज्यादा वोटों से जीतने वाले विधायक थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.