उत्तर प्रदेश : लाॅकडाउन में फीस जमा कर सकेंगे अभिभावक, शासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

Abhishek Sharma

कोरोना के चलते लाॅकडाउन के कारण प्राइवेट स्कूलों में अभिभावक फीस नहीं जमा कर पा रहे हैं। यही नहीं स्कूल बंद होने से शिक्षकों व कर्मियों को वेतन भी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में अब स्कूलों में आफिस खोलने के लिए दो कर्मियों को विशेष पास जारी किए जाएंगे।

दो कर्मियों को विशेष पास देने के लिए प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला की ओर से बुधवार को आदेश जारी कर दिया गया। स्कूल सिर्फ मासिक आधार पर ही फीस ले सकेंगे।

उन्होंने बताया कि तमाम अभिभावक लाकडाउन के कारण फीस नहीं जमा कर पा रहे हैं। इच्छुक अभिभावक जो हाट स्पाट आदि क्षेत्रों में नहीं रहते और आसानी से स्कूल आकर फीस जमा करना चाहते हैं, उनके लिए यह सुविधा होगी।

सभी जिलाधिकारी स्कूलों के द्वारा नामित दो कर्मियों को पास जारी करेंगे। उधर स्कूलों को पहले ही सख्त निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि वह मासिक फीस ही अभिभावक से लें, त्रैमासिक फीस किसी कीमत पर न लें।

जो अभिभावक किसी कारणों से फीस नहीं जमा कर पा रहें उन पर दबाव न बनाएं और न ही विद्यार्थी का नाम न काटें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.