ग्रेटर नोएडा : बिल्डर की लापरवाही, गौर सिटी में फ्लैट का प्लास्टर गिरा, महिला घायल
Abhishek Sharma
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौर सिटी स्थित एक फ्लैट का प्लास्टर गिरने से एक महिला घायल हो गई है। फ्लैट 5 एवेन्यू के एच-टावर में है। फ्लैट में डायनिंग रूम का प्लास्टर अचानक से गिर पड़ा।
यह हादसा दोपहर करीब 2 बजकर 30 मिनट पर हुआ। महिला अपने डायनिंग रूम में बैठी हुई थी, तभी प्लास्टर गिर गया। छत के प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिरने की वजह से फ्लैट में बड़ा नुकसान हुआ है।
प्लास्टर के टुकड़े किचन तक फैल गए। अचानक हुए हादसे की वजह से पूरे डायनिंग रूम में प्लास्टर बिखर गए। महिला को चोटिल होने के बाद फर्स्ट एड दिया गया है।
प्लास्टर की क्वालिटी को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। अभी तक बिल्डिंग अथॉरिटी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है।
इससे पहले ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसायटी में एक बड़ी लापरवाही सामने आई थी। सोसायटी के एक फ्लैट की छत का प्लास्टर यहां भी गिर गया था। हादसे में एक बच्चा चोटिल हो गया था।