बिमटेक के 30वे स्थापना दिवस पर सप्ताह भर चलेगा सबरंग महोत्सव

Galgotias Ad

बिमटेक के 30वे स्थापना दिवस पर सप्ताह भर चलेगा सबरंग महोत्सव

 

बिमटेक की स्थापना २ अक्टूबर १९८८ को हुई थी| हर साल इस दिन को बड़े ही ज़ोरो शोरो से मनाया जाता है| इस साल की ख़ास बात यह है की बिमटेक अपनेतीसवें साल में प्रवेश कर रहा है| इस जशन को सबके साथ बांटने के लिए, ९ दिन के लम्बे उत्सव- “सबरंग” का आयोजन किया जा रहा है जिसमे भिन्न प्रकार के सांस्कृतिककार्यक्रम, ३० सितम्बर से ८ अक्टूबर के बीच होंगे|

 

इस दिन की खासियत इसलिए है क्योंकि, २ अक्टूबर को ही  गांधीजी का जन्म हुआ था और वे बिरला परिवार का बहुत ही अहम हिस्सा थे| साथ ही उन्होंने अपनी आखरीसांसें बिरला हाउस में ही ली थीं|

श्री संजीव बिखचंदानी, इन्फोएज के संस्थापक, और श्री आर सुकुमार, MINT अखबार के अनुभवी बिज़नेस पत्रकार हमारे इस उत्सव के मुख्य अतिथि हैं| अरविन्द गौर द्वारास्थापित “अस्मिता रंगमंच समूह ” तीन अलग अलग दिन अपने नाटक – “जिस लाहौर नहीं देख्या” , “मोटेराम का सत्याग्रह” और “मर्द” सामाजिक अभियानों को दर्शाएंगी|

 

पद्मश्री माधवी मुद्गल अपने ओडिसी नृत्य का प्रदर्शन करके हमारे समारोह की छवि बढ़ाएंगी| साथ ही अनुप्रिया देओतले ,अंतराष्ट्रीय स्तर पर वायलिन वादको में मशहूर हैं ४अक्टूबर को अपनी कला का प्रदशर्शन करेंगी | इसी दिन लोक नृत्य का भी आयोजन किया गया हैं | हमारे कॉलेज के पूर्व छात्र समीर धर का “एकताल बैंड” भी ५ अक्टूबरको हमारे बीच उपस्थित होंगे |

 

नई पीढ़ी को कविताओं और कहानियों से जोड़ने के लिए कवि सम्मलेन ८ अक्टूबर और दास्ताँगोई ६ अक्टूबर को आयोजित किये गए हैं | मशहूर कवि डॉ. राहत इंदौरीसाहब अपने शायराना अंदाज़ से दर्शकों का मन मोहने आ रहे हैं | कहानियों को संगीत से जोड़ते हुए और पुरानी सभ्यता को पुनर्जीवित करने का प्रयास करते हुए अंकितचड्ढा अपनी दास्तानों का बयां करने हमारे समक्ष मौजूद होंगे |

 

इसके साथ ही बिमटेक, हर साल २ अक्टूबर को सामुदायिक  भोज का आयोजन भी करता है जिसमे समाज के विभिन्न समुदायों को आमंत्रित किया जाता हैं और भोजनकराया जाता हैं |

इसके साथ खेल कूद के कार्यक्रमों का भी प्रबंध किया गया हैं |

 

यह दिवस बिमटेक के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और यह बड़े ही धूम धाम से आयोजित किया जाएगा|

Leave A Reply

Your email address will not be published.