सीएम योगी का 46वां जन्मदिवस आज, पीएम मोदी अनोखे अंदाज में दी शुभकामनाएं

Galgotias Ad

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन है। यूपी के सीएम को इस मौके पर हर ओर से बधाई मिल रही है।

इस खास मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुक्रवार सुबह ट्वीट कर यूपी सीएम को बधाई दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के गतिशील और मेहनती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई। उनकी अगुवाई में प्रदेश रोज नई ऊंचाईयों को छू रहा है। प्रदेश में लोगों के जीवनस्तर में सुधार हुआ है।’

//twitter.com/narendramodi/status/1268742941029183488?s=19

पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई दिग्गज भाजपा नेताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को 48 साल से हो गए हैं। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में पांच जून 1972 को जन्मे अजय सिंह बिष्ट गोरखपुर पहुंचकर योगी आदित्यनाथ बन गए।

खास बात यह है कि महज 26 साल की उम्र में संसद पहुंचने वाले योगी आदित्यनाथ 45 साल की उम्र में यूपी के सीएम बने।

Leave A Reply

Your email address will not be published.