आप ने पीएनबी घोटाले पर बीजेपी पर किया वॉर , कहा आरोप प्रत्यारोप का खेल खेल रही है बीजेपी – कांग्रेस

Lokesh Goswami Ten News Delhi :

आप पार्टी के प्रवक्ता दिलीप पांडेय ने पीएनबी घोटाले पर बीजेपी पर साधा निशाना कहा घोटालों पर बीजेपी – कांग्रेस आरोप प्रत्यारोप का खेल खेल रही है। साढे 3 साल में बीजेपी ने कांग्रेस से ज्यादा भ्र्ष्टाचार किया है | दिलीप पांडेय ने प्रेस वार्ता करते हुए इलाहाबाद बैंक के दिनेश दुबे द्वारा लिखी चिट्टी दिखाई ,दिनेश दुबे की तरफ से 2013 में लिखी गई थी | साथ ही उनका कहना है कि लिखी गई चिट्ठी के बारे में वित्त मंत्रालय को और घोटालों के भी जानकारी थी |


वही इस मामले में दिलीप पांडेय का कहना है की कांग्रेस के वक़्त से घोटाला हो रहा था , सरकार को भी पता था। देश में “मोदी देश लूटो योजना” चल रही है। केंद्र सरकार उद्योगपतियो को जनता के टैक्स की कमाई लूटने की खुली छूट दे रही है। पीएमओ और वित्त मंत्रालय पीएनबी घोटाले पर जवाब दे सिर्फ कुछ अधिकारियों पर कारवाई कर मामले की लीपापोती नही होनी चाहिए।

एनडी गुप्ता राज्य सभा सांसद ने कहा कि देश का पैसा बाहर जा रहा है।सरकार काला धन वापिस लाने में नाकाम रही है। 11 लाख करोड़ का धन विदेश जा चूका है। 17 हजार लोग कर्ज लेकर विदेश जा चुके है। पीएनबी बैंक पर इस कर्ज की अदायगी बनती है। पीएनबी बैंक को कर्ज की जानकारी थी खातों और दस्तावेजों में छेड़छाड़ की सम्भावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.