पुलिस के पास पर्याप्त साधन न होने के कारण लोग हो रहे परेशान : आदित्य भाटी (एडवोकेट)
Rohit Sharma
नोएडा :– गौतमबुद्ध नगर की ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता आदित्य भाटी ने आज बहुत ही महत्वपूर्ण मामले में डीएम सुहास एलवाई को पत्र लिखा | जिसमे उन्होंने कहा कि इन दिनो वैश्विक महामारी कोरोना वायरस-19 के चलते देश भर के साथ हमारे ज़िले में भी लॉक डाउन चल रहा है |,जिसके चलते किसी भी कारण वश बाहर आवागमन करने के लिए इस लिंक पर आवेदन https://gbnagar.nic.in/novel-corona-virus-covid-19/ करना पड़ता है और उसके बाद इस आवेदन की गंभीरता को देखते हुए सम्बंधित कार्यालय से ऐप्लिकेशन स्वीकृत कर ली जाती है |
जिसके पश्चात आवेदनकर्ता के पास आवेदन किए गए नम्बर पर एक लिंक प्राप्त होता है और उस लिंक में आवेदनकर्ताओं को एक ई पास प्राप्त होता है जिसका इस्तेमाल करके वो चयन की गयी जगह पर शर्तानुसार आवागमन कर सकते है उपरोक्त ई पास के ऊपर एक बार कोड भी छपा होता है जिससे उस पास की प्रमाणिकता को स्कैन कर उसकी वैधता को जाना जा सकता है | परंतु इन दिनो बहुत जगह इस पास को दिखाने पर भी पुलिस कर्मी उन लोगों को ये कहकर वापस कर देते है की इसपर कोई मोहर या हस्ताक्षर नहीं है |
जबकि इस ई पास को ऑनलाइन आवेदन किया जाता है और इसका पास भी ऑनलाइन ही लिंक के माध्यम से प्राप्त होता है | जिसपर कोई मोहर या हस्ताक्षर नहीं होते और इसके ऊपर बार कोड को स्कैन करके इसकी प्रमाणिकता को जाना जा सकता है |
शायद ये बात हमारे ज़्यादातर ग्रामीण इलाक़ों में तैनात पुलिस कर्मियों को नहीं और ना ही शायद उनके पास शायद कोई ऐसे मशीन या ऐप उपलब्ध है | जिसका इस्तेमाल कर वो बार कोड को स्कैन कर ई पास की प्रमानिकता चेक कर सके।
साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है की इस ई पास की जानकारी के साथ इसके बार कोड को स्कैन करने की सुविधा पुलिस कर्मियों को दिया जाए , ताकि बड़ी मस्कत से प्राप्त इस ई पास का उपयोग जरूरतमंद लोगों के लिए सार्थक सिद्ध हो ।