बिमटेक, ग्रेटर नॉएडा में वार्षिकोत्सव का आयोजन.

10 अगस्त 2016: कॉलेज के छात्रों द्वारा “प्रतिभा” वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया | इस समारोह की शुरुआत ढोल नगाड़ो के साथ हुईं | इस समारोह में कॉलेज के छात्रो ने अपनी क्षमता और प्रतिभा का मुजायरा पेश किया |
प्रतिभा का मंच छात्रों को अपनी नवीन सोच और प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर देता है| इन्ही में से एक प्रतियोगिता थी “द बेस्ट मेनेजर कम्पटीशन” जिनमे छात्रों को सजीव स्थितियां अध्ययन करने को दी गयी थी और उन्हें कम से कम समय में उनका विश्लेषण करना था|
भारतीय सभ्यता को चित्रित करने के लिए प्रतिभा में अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी| इनमे से ‘डांस फेस ऑफ’ (नृत्य प्रतियोगिता) ,‘पोस्टर मेकिंग’ (चित्रकारी प्रतियोगिता) और ‘वॉइस ऑफ़ बिमटेक’ (गायन प्रतियोगिता) जेसें कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहें | ऐसे कार्यक्रम छात्रों में टीम भावना और विभिन्न सभ्यताओं और संस्कृतियों में खुद को अनुकूल बनाने की क्षमता प्रदान करता है |
छात्र एवम् छात्राओं में भागीदारी और उत्साह जगाने के लिए ‘दा लास्ट रिसोर्ट’, ‘ब्रैंड रेस’ तथा ‘फेस पेंटिंग’ जैसे खेलों का भी आयोजन किया गया | इस दिन का मुख्यतम आकर्षण था “फैशनिस्ता(फैशन शो)” जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार रहा| बिमटेक के आधिकारिक म्यूजिक बैंड “पिकिंग फेथ” ने सबका मनोरंजन किया|
प्रतिभा के इस मंच पर एकता, संस्कृति, खेल भाव, नवीनता, रचनात्मकता और ढेर सारे आनंद की झलक दिखाई दी, जिससे छात्र एवम् छात्राओ को नया सीखने का अवसर प्राप्त हुआ|

Leave A Reply

Your email address will not be published.