आने वाले कल को भी छिन लिया कोरोना ने, जाने क्या है पूरा मामला

Ten News Network

Galgotias Ad

Greater Noida: गौतम बुद्ध नगर जिले में कोरोना महामारी के कारण लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है, ये दहशत सिर्फ कोरोना की नही बल्कि, कोरोना के वजह से अस्पतालों में बेड की कमी, ऑक्सिजन की कमी और ठीक से मरीज को उपचार नही मिल पाने से है। जिसके कारण रोजाना जिले में लोग दम तोड़ने पर मजबूर हो गए है। इस कोरोना ने कई जिंदगियों को अब तक छिन लिया है। साथ ही कोरोना की यह दूसरी वेव इस बार सबसे ज्यादा नोजवानों को अपना शिकार बना रही है। इस बार इस वायरस ने अपना शिकार एक गर्भवती महिला को बनाया जिससे उसकी मौत हो गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा स्तिथ जिम्स अस्पताल से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ पर एक कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि ये महिला 8 महीने से ज्यादा समय से प्रेग्नेंट थी। महिला को उपचार हेतु आईसीयू में रखा गया था, जिसके बाद आज उसकी मृत्यु हो गयी। साथ ही महिला के पेट में जो बच्चा था, जिसने अभी तक इस दुनिया को देखा भी नही था, उसकी भी मृत्यु हो गयी।

हालांकि मौत का कारण कोरोना था, या फिर यह किसी लापरवाही के कारण हुई है, यह जांच का विषय है। इस पर जांच की जा रही है। लेकिन बीते दिनों में कोरोना ने काफी ज़िन्दगियों को छीन लिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना के कारण अब तक 214 हो गई है। आज 1163 लोग उपचार के दौरान ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज भी हुए हैं। जनपद में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या अब 41,209 हो गई है। जनपद में ऑक्सीजन की आपूर्ति ठीक से नहीं हो पा रही है। यहां के अस्पतालों में 50 फीसदी ऑक्सीजन पर ही मरीजों की सांसों की डोर टिकी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.