Press Invitation by Maulik Bharat – Expose of IAS syndicate loot on DND toll bridge…
प्रेस वार्ता हेतु आमंत्रण
माननीय सम्पादक / ब्यूरोचीफ / संवाददाता एवं कैमरामैन महोदय ।
मौलिक भारत संस्था पिछले कुछ महीनों से दिल्ली-नोएडा को जोड़ने वाली डीएनडी टोल ब्रिज पर की जा रही अवैध वसूली के खिलाफ आंदोलन कर रही है। हमारे पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि पूर्व आईएस अधिकारियों का एक सिंडिकेट इस खुली लूट में शामिल हैं, जिसके बारे में हम मीडिया एवं पत्रकार बन्धुओं के माध्यम से सरकार व जनता को जागृत करना चाहते हैं। इस संबंध में हम Power Point Presentation/ सबूतों / दस्तावेजों के द्वारा पूरे घोटाले की जानकारी आपको देंगे।
इस हेतू हमारी संस्था (मौलिक भारत ट्रस्ट ) दिनांक 9-04-2015 (बृहस्पतिवार) को दोपहर 3.00 बजे, एक पत्रकार-वार्ता का आयोजन उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, चाईना बाजार, लखनऊ पर करने जा रही है।
आपसे अनुरोध् है कि अपने संवाददाता कैमरा टीम आदि को भेजकर उचित कवरेज कराने की व्यवस्था करें।
धन्यवाद !
भवदीय
अनुज अग्रवाल , महासचिव दिनांक: 07-04-2015
(मौलिक भारत ट्रस्ट)
09811424443
Comments are closed.