ग्रेटर नोएडा पुलिस ने 2 होटल में छापेमारी कर देह व्यापार का किया खुलासा , कई युवक और युवतियां गिरफ्तार

Ten News Network

ग्रेटर नोएडा :– ग्रेटर नोएडा पुलिस ने कासना इलाके के दो होटलों में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए होटल संचालकों समेत दर्जनभर युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया गया है।

 

जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा की कासना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कासना में स्थित दो होटलों में छापे मारे। दोनों होटलों में देह व्यापार चल रहा था।

 

छापेमारी के दौरान इन होटलों से लगभग दर्जनभर युवक युवतियां को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में होटल संचालक भी शामिल हैं। इसके साथ ही चौकी इंचार्ज की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है।

 

दरअसल, पुलिस को पिछले काफी समय से इन होटलों में अनैतिक गतिविधियां होने की शिकायतें मिल रही थीं। इस मामले में कार्रवाई के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं। पुलिस टीमों ने बुधवार को इन दोनों होटलों में छापेमारी की। छापेमारी से इन होटलों में अफरा-तफरी मच गई।

 

गौरतलब है कि पुलिस ने इस माह की शुरुआत में नोएडा के सेक्टर-61 स्थित एक मॉल के स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया था। पुलिस ने यहां से स्पा सेंटर से संचालक और मैनेजर सहित 9 लोगों के अलावा 14 युवतियों को पकड़ा था। पुलिस ने स्पा सेंटर से विभिन्न तरह की आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की थीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.